उझानी

उझानी में नाले में गिरा मिनी ट्रक, इस्लामनगर के युवक की हुई मौत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के संजरपुर रोड पर आज तड़के उझानी की ओर आ रहा एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पानी भरे नाले में जा गिरा जिसके परिणाम स्वरूप मिनी ट्रक और पानी के नीचे दब कर इस्लामनगर के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक कैटरिंग का सामान लेकर उझानी आ रहा था और उस पर सवार लोग भी कैटरिंग में मजदूरी करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अमरोहा जनपद निवासी एक व्यक्ति शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है। बीती रात वह मिनी ट्रक से एक शादी समारोह में काम करने के लिए साामन और मजदूरों के साथ उझानी आ रहा था। बताते हैं कि संजरपुर रोड पर मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खम्बे से टकराने के बाद पानी भरे नाले में जा गिरा। बताते हैं कि हादसे पर मिनी ट्रक में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और उन्होंने किसी तरह से निकल कर अपनी जान बचाई। बताते हैं कि मिनी ट्रक में सवार लोगों ने एक दूसरे को देखा तब पता चला कि बदायूं के इस्लामनगर के गांव जाफरपुर निवासी 30 वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र अभयराम नही मिल रहा है।

बताते हैं कि ट्रक में मौजूद लोगोें ने नाले में पुष्पेन्द्र को तलाशा तब वह उसमें दबा हुआ मिल गया जिस पर सभी ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के बाद उसके शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!