उझानी(बदायूं)। भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित फेयरवेल में कक्षा 11 की छात्राओं ने इंटरमीडिएट की छात्राओं को उल्लासपूर्ण वातावरण में भींगे मन से विदाई दी। इस अवसर पर छात्राओं को उपाधि से नवाजा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर प्रधानाचार्य सुजाता माथुर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कराया। फेयरवेल कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे। फेयरवेल में छात्रा दिव्यांशी शाक्य को मिस फेयरवेल, मिस इंटेलिजेंट ताशू साहू, मिस सिंपल छवि, मिस डिसीप्लन साहिबा राईन, मिस रेगुलर संगीता को चुन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 12 की छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव जूनियर छात्राओं के साथ साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। फेयरवेल समारोह का भावुक क्षणों और मधुर यादों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, इकबाल अहमद समेत शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





