उझानी

उझानी सीएचसी के प्रसव केन्द्र पर जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, एक लाख रुपया वसूलने का आरोप

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के सीएचसी के प्रसव केन्द्र में डाक्टर और नर्सो की बड़ी लाहपरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। दोनो की मौत के बाद मृतका की सास ने आपरेशन के दौरान एक लाख रुपया वसूलने का आरोप लगाया है। जच्चा-बच्चा की मौत की खबर सुन कर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने नजर आ रहे थे।

ब्लाक क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी भुवनेश कुमार अपनी प्रसूता पत्नी नीरज कुमारी को लेकर मंगलवार की सुबह अस्पताल में प्रसव को पहुंचा था। इस दौरान उसकी मां सोमवती समेत अन्य परिजन भी उसके साथ थे। बताते हैं कि दोपहर में प्रसव केन्द्र पर डाक्टर चारू की देखरेख में प्रसूता का सीजर किया गया जिसमें उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लड़के के जन्म पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अस्पताल में खुशियां मनाई। बताते हैं कि आपरेशन करने के बाद डाक्टर चारू जच्चा-बच्चा को नर्सो के साहरे छोड़ कर बिल्सी चली गई। बताते हैं कि प्रसव हो जाने के बाद मौजूद नर्सो ने जच्चा-बच्चा पर ध्यान नही दिया और इस लाहपरवाही का परिणाम यह हुआ कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगड़ती चली गई।

बताते है कि मरीज और उसके बच्चें की हालत बिगड़ते देख नर्सो ने परिजनों से मरीज को हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया जिस पर परिवार के लोग बच्चें को लेकर जिला अस्पताल चले गए। अस्पताल में मौजूद परिजनों की चर्चा को माने तब अस्पताल में मरीज को बचाने के लिए आक्सीजन तक उपलब्ध नही था। परिवार का एक व्यक्ति आक्सीजन का सिलेंडर को लेकर वार्ड में गया तब उसे पता चला कि जच्चा की मौत हो चुकी है। बताते हैं कि प्रसूता की मौत पर उसके परिजनों में कोहराम और चीत्कार मच गई। प्रसूता की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया और प्रसव केन्द्र में घुस कर तोड़फोड़ का प्रयास किया। अस्पताल में मौजूद पुलिस बल हंगामा कर रहे परिजनों को रोकने का साहस नही जुटा पा रहे थे। परिजन अस्पताल में काफी देर तक हंगामा काटते रहे। हंगामा के चलते पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जें में नही ले सकी थी।

सास सोमवती ने डाक्टर और नर्सो पर लगाया आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूलने का आरोप
उझानी। प्रसूता नीरज कुमारी और उसके नवजात की मौत से नाराज सास सोमवती ने अस्पताल क प्रसव केन्द्र पर चल रहा अवैध वसूली का राज खोलते हुए बताया कि आपरेशन से पहले डाक्टर और नर्स ने आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता नीरज और बच्चा सही सलामत जन्म लेगा। सास सोमवती ने बताया कि ऐेसा न हो सका और डाक्टर मरीज को छोड़ कर चली गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!