उझानी

हरियाली तीज के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की माताओं ने मचाया धमाल, सीमा यादव बनी तीज क्वीन

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लनेनेट प्ले स्कूल के तत्वावधान में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें बच्चों के साथ उनकी माताओं ने नृत्य आदि कर जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सीमा यादव को तीज क्वीन चुना गया जबकि दीक्षा सचदेवा रनरअप रही।

स्कूल के तत्वावधान में आयोजित तीज समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ नृत्य संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों के साथ अपने घरों से पूरी तैयारी से उनकी माता आई थी। समारोह में बच्चों की मम्मियों ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ गीत, संगीत और नृत्य का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिताओं के दौरान तीज क्वीन का चयन किया गया जिसमें सीमा यादव ने बाजी मारी और तीज क्वीन चुनी गई जबकि दीक्षा सचदेवा रनरअप रही। इस अवसर पर स्कूल संचालिका वंदना बब्बर ने हरियाली तीज के महत्व को विस्तार से बताया और कहा कि हम सब को पर्व परम्परागत तौर तरीकों के साथ मनाने चाहिए।

समारोह के समापन पर सीमा यादव को ताज पहना कर पुरस्कृत किया गया जबकि अन्य प्रतियोगी मम्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता की विजयी खुशबू गुप्ता, दीक्षा सचदेवा, तथा शिखा को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं का खास सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!