उझानी,(बदायूं)। बाबा नींब करौरी सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाला भण्डारा और धार्मिक कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए नीरज वार्ष्णेय को समिति का अध्यक्ष और अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी चुने गए हैं। बाबा नींब करौरी महाराज को समर्पित विशाल भण्डारा नए साल के प्रथम दिन आयोजित किया जाएगा।
समिति के पूर्व अध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार की शाम एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक जनवरी को मनाए जाने वाले बाबा नींब करौरी महाराज के धार्मिक अनुष्ठान एवं भण्डारा की रणनीति तय की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया जिसमें सर्व सम्मति के बाद नीरज वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना गया जबकि सुमित माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, नवनीत वार्ष्णेय बंटी को महामंत्री, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को कोषाध्यक्ष, सुमित वार्ष्णेय को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है वही विजय गोपाल वार्ष्णेय भगत जी, वीरेन्द्र प्रकाश वार्ष्णेय, पूरनमल वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय निप्पी और ह्देश वार्ष्णेय को संरक्षक चुना गया है।




