उझानी

मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में पहुुंच कर नर-नारियों ने भगवान के चरणों में नवाया माथा, की पूजा अर्चना

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। आस्था और धार्मिक महत्व वाले मकर संक्रांति पर्व यहां उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर नारियों ने अपने घरों के साथ-साथ मंदिरों में पहुंच कर भगवान के चरणों में माथा नवाया और बड़े-बुर्जर्गो के साथ जरूरतमंदों को दान-पुण्य कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मकर संक्रांति के पर्व पर प्रातः काल से ही उल्लास और धार्मिक वातावरण बन गया था। घर-घर श्रद्धाभाव के साथ मकर संक्रांति की पूजा अर्चना की गई और फिर नर नारियों ने सबसे पहले बड़े-बुर्जर्गो को तिल-गुड़ एवं वस्त्रों का दान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत नर नारियों ने गरीब एवं जरूरतमंदो में खिचड़ी के अलावा तिल गुड़ से बने खाद्य पर्दाथों एवं वस्त्रों का दान किया। घरों में दान-पुण्य के बाद नर नारी और बच्चें बड़ी संख्या में नगर के मंदिरों के अलावा जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे और भगवान की श्रद्धाभाव एवं आस्था के साथ पूजा अर्चना कर शुभ माने जाने वाली मकर संक्रांति पर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की ।

बताते हैं कि मकर संक्रांति भारत की संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के मेल का पर्व है। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ उत्तरायण की शुरूआत होती है जो नई ऊर्जा, खुशहाली और फसल उत्सव का प्रतीक है। इस दिन तिल-गुड़ आदि खाद्य पदार्थ के अलावा वस्त्र और कम्बल का दान पुण्य फल देता है। मकर संक्रांति पर देर रात तक घरों में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!