उझानी

पंच कल्याणक महोत्सवः सोधर्म इंद्र बन जयदीप ऐरावत हाथी पर और धनपति कुबेर बन अनूप जैन हुए रथ पर सवार

उझानी,(बदायूं)। जैन समाज के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्री आदिनाथ का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जैन बन्धुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की इसके उपरांत जैन समाज तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों के अलावा फूलों से सजे रथ और उन पर सवार धनपति कुबेर, भगवान के माता-पिता, महानायक, यज्ञ नायक की छटा देखते ही बन रही थी ऐरावत हाथी पर सवार सोधर्म इंद्र आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प बर्षा से स्वागत किया गया क्षेत्रिय विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने रथ पर सवार धनपति कुबेर भगवान के माता-पिता, एवं सोधर्म इंद्र तथा साथ चल रहे जैन समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा करके सम्मान किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पहुंच कर विसर्जित हुईं।

पंच कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन कल्याणक जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण पर निकली शोभायात्रा में जैन धर्मानुसार सबसे आगे भगवान के माता-पिता का रथ और उनके पीछे महायज्ञ नायक मृगांक, इंदू जैन, यज्ञ नायक, अशोक, प्रतिभा जैन, सनत कुमार इंद्र अनिल, रीता जैन, धनाध्यक्ष कुबेर भंडारी अनूप, संगीता जैन के रथ पर शोभायमान हो यात्रा की शोभा बने हुए थे सोधर्म इंद्र जयदीप, मेनका जैन ऐरावत हाथी पर बैठे आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा में बैंण्ड-बाजों की सुमधुर धुन, सुंदर-सुंदर मनभावन झांकियां, राजस्थानी ऊंट अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे जैन समाज की शोभायात्रा की निराली शान को देख कहने में अत्यशोक्ति नहीं होगी कि शोभायात्रा की देख छटा सबका मन हुआ लटपटा। शोभायात्रा में जैन समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!