जनपद बदायूं

गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक का निधन, बच्चों ने दिया गाड आफ आनर

Up Namaste

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र के संरक्षक एवं प्रखर वक्ता 58 वर्षीय एडवोकेट अनिल प्रकाश गुप्ता का किडनी की लम्बी बीमारी के चलते बरेली निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कछला के पतित पावनी मां गंगा के तट पर किया गया।

शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर ने बताया कि अनिल प्रकाश गुप्ता गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक और प्रखर वक्ता थे। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका लम्बी बीमारी के चलते मंगलवार की रात बरेली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार की सुबह 10 बजे शव को दर्शनार्थ गायत्री शक्तिपीठ लाया गया। आत्मीय परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद दोपहर 1 बजे भारतीय संस्कृति के अनुरुप कछला स्थित पतित पावनी मां गंगा के तट पर वेदमंत्रोच्चारण के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कंचन गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, अर्जित गुप्ता, नरेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, सचिन देव, कालीचरन पटेल, राम सिंह, ओमकार सिंह, सुखपाल शर्मा, मदन लाल झा, नीलम, डीपी सिंह, राजेश्वरी, माया सक्सेना, ललतेश, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!