बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीआरडी विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परेड का आयोजन किया गया जिसमें पीआरडी जवान अनुशासित नजर आए। इस अवसर पर परेड समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
परेड प्रतियोगिता में टोली नंबर एक ने पहला स्थान हासिल किया वही टोली नंबर दो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया गया। कबड्डी तथा रस्साकसी प्रतियोगिता में टोली तीन प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि द्वारा जवानों का परेड प्रदर्शन एवं टर्न आउट को उच्च कोटि का बताया तथा सभी जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं स्वस्थ रहने की आशा व्यक्त की गई।





