उझानी। नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित कामधेनु धर्मशाला से बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान 6 साल की मासूम के अपहरण शादी समारोह में काम कर रहा निजी बिजली कर्मचारी ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेला भेजा है।
पुलिस ने मासूम बच्ची के अपनों के मामले में नगर की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले निजी बिजली कर्मचारी विजय पुत्र महिपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। चर्चाओं की माने तो विजय ने मासूम के साथ गलत करने की राधे से उसका अपहरण किया था और यह वारदात बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
यहां बताते चलें कि गत 10 फरवरी को रामलीला ग्राउंड स्थित गौशाला धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह से उझानी के बसोना रोड के रहने वाले एक व्यक्ति की 6 साल की मासूम का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और तहरीर भी दी गई इसके बाद उझानी पुलिस जांच में जुट गई और निजी बिजली कर्मचारी विजय पुत्र महिपाल जो शादी समारोह में बिजली का काम कर रहा था शामिल पाया गया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट





