जनपद बदायूं

बदायूं में हुई बरसात से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त, तेज हवाओं की ठिठुरन भरी ठंड से कांपे लोग

Up Namaste

बदायूं। जिले भर में शुक्रवार को अचानक मौसम बिगड़ गया और बरसात होने लगी जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया वही गलन भरी तेज हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आ रहे थे। रूक-रूक कर हो रही बरसात और तेज हवाओं ने बाजारों में सन्नाटा पसार दिया और लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही शुक्रवार की सुबह से ही तेज और ठंडी हवाएं चल रही थी जो दोपहर में बरसात में तब्दील हो गई। दोपहर से देर रात तक रूक-रूक कर बरसात होती रही जिससे पूरे जिले का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। घरों से बाजारों में खरीददारी करने पहुुंचे नागरिक मौसम के रूख को देख कर वापस लौट गए जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शाम के वक्त गलन भरी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया जिससे नागरिक आग तापने को मजबूर हो गए। जिले के उझानी, बिल्सी, सहसवान, वजीरगंज, बिसौली, दातागंज, बिनावर समेत पूरा जिला बरसात और ठंड से बेहाल नजर आ रहा है।

यहां बताते चले कि दो दिन पूर्व तक मौसम सही था और लोगों ने गरम कपड़े उतार कर एक ओर रख दिए लेकिन शुक्रवार को हुई बरसात और गलन भरी ठंड ने नागरिकों को गरम कपड़े निकलवा दिए। अगामी दिनों में भी मौसम खराब होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!