उझानी

रंग एकादशी पर खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रतिभा के साथ भक्तों ने खेली होली, निकाली निशानयात्रा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। फाल्गुनी रंग एकादशी का पर्व यहां धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खाटू नरेश बाबा श्याम के भक्तों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और निशान यात्रा निकाली। भक्तों ने बाबा के मंदिर में पहुुंच कर पूजा अर्चना के बाद प्रतिभा को रंग और निशान अर्पित करने के बाद जमकर होली खेली। इस अवसर पर शाम को देर रात तक भजन संख्या का आयोजन किया गया।

रंग एकादशी का पर्व बाबा श्याम के साथ मनाने के लिए हजारों की संख्या में बाबा के भक्त उझानी क्षेत्र के जजपुरा स्थित खाटू नरेश मंदिर पहुंचे और बाबा की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हुए सबके कल्याण एवं सुखमय होने की प्रार्थनाएं की। पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने बाबा की प्रतिभा को रंग लगाने के बाद जमकर रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे के गुलाल लगा कर होली का शुभारंभ किया। इस दौरान बाबा के भक्त भाव-विभारे होकर होली के गीतों एवं भजनों पर जमकर थिरकते नजर आ रहे थे।

रंग एकादशी पर पूरे जिले में उल्लास छाया गया। बाबा श्याम के भक्तों ने उझानी, बिल्सी, बदायूं, दातागंज, बिनाबर समेत अन्य नगरों से निशान यात्रा निकाली और मंदिर पर पहुंच कर निशान बाबा के चरणों में अर्पित किए। निशान पदयात्रा के दौरान बाबा के भक्त रंग गुलाल उड़ाते हुए नाचते झूमते मंदिर तक पहुंचे जिससे पूरे जिले में होली और बाबा की भक्ति का उल्लास छा गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!