जनपद बदायूं

बदायूं पहुंच तेजतर्रार आपीएस अंकिता शर्मा ने ग्रहण किया एसएसपी का कार्यभार, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Up Namaste

बदायूं। कासगंज जिले की एसपी अंकिता शर्मा को शासन ने प्रमोशन देकर बदायूं का एसएसपी नियुक्त किया है। शासनादेश के अनुसार शनिवार को जिले की नई पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा बदायूं पहुंची और पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पहले दिन से ही जिले में बेहतर कानून व्यवस्था का राज होने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया है।

शुक्रवार की देर रात शासन ने एक आदेश जारी कर बदायूं में हुए एचपीसीएल के दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को पद से हटा कर लखनऊ लॉजिस्टक विभाग में तैनात कर दिया था और उनके स्थान पर पड़ोसी जनपद में तैनात एसपी अंकिता शर्मा को प्रमोट कर उन्हें बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया था। आईपीएस अंकिता शर्मा शनिवार को बदायूं पहुंची और एसएसपी कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व निवर्तमान एसएसपी ने डॉ. अंकिता शर्मा का बदायूं स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने एसएसपी कार्यालय में नई पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पदभार ग्रहण करने उपरांत नवागत एसएसपी शर्मा ने पुलिस अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था का राज शासन की मंशा के अनुरूप ही चलेगा और किसी भी स्तर पर किसी को मनमानी नही करने दी जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!