जनपद बदायूं

बिसौली में सड़क हादसाः बरेली के बाइक सवार की हुई मौत, पत्नी घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले के उपनगर बिसौली में टैरक्टर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। जिससे बाइक चला रहे बरेली निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजने के बाद शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराया है।

बरेली जिले के थाना सिरौली के बड़ा गांव निवासी युवक नन्हें लाल पुत्र पीतम बीती शाम अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में गमी की होली मिलने जा रहा था। बताते है कि बाइक सवार दंपति रानेट चौराहें पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज गति के टैरक्टर ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी जिससे बाइक के परखच्चें उड़ गए वही बाइक चले रहे नन्हेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ममता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। बताते हैं कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल ममता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा वही शव को अपने कब्जें में लेने के बाद परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत पर परिजनों में चीत्कार मच गई और वह बदायूं आ गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!