उझानी

उझानी के गांव संजरपुर में डीजे के विवाद के बाद बढ़ी रार ने चलवाएं ईंट पत्थर, एक बालक समेत कई हुए घायल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली की शाम को बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फिर कुछ ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया। यह विवाद गुरूवार की सुबह फिर हो गया। एक पक्ष़्ा ने दूसरे पक्ष के युवक की जमकर पिटाई लगा कर लहूलुहान कर दिया जिसके बाद फिर से दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसमें एक बालक समेत कुछ लोग घायल हो गए है। पुलिस ने इसे होली का मामूली विवाद बताते हुए कहा है कि किसी पक्ष ने तहरीर नही दी है। पुलिस ने आधा दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की है।

होली की शाम गांव संजरपुर में मौर्य समाज के लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे इसी दौरान ठाकुर समाज के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। बताते है कि पथराव के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा कर मामले को शांत करा दिया था। गुरूवार की सुबह मौर्य समाज का एक युवक लक्ष्मी पुत्र सोहनपाल अपने खेत पर लाहटा काटने के लिए जा रहा था इसी दौरान रास्ते में घेर कर दूसरे पक्ष ने उसकी पिटाई लगा कर घायल कर दिया। जब युवक की पिटाई की जानकारी उसके पक्ष को हुई तब फिर तनातनी का माहौल बन गया इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक ग्रामीण की पहले पक्ष ने पिटाई लगा दी बस फिर क्या था कि दोनों तरह से जमकर पथराव हुआ। चर्चाओं की माने तो पथराव पौन घंटे तक चला और इस दौरान उझानी-बिल्सी मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।

बताते है कि जब उझानी पुलिस को गांव में पुनः विवाद और पथराव की सूचना मिली तब पुलिस मौके पर पहुंुची और किसी तरह से विवाद पर काबू पाया। इस दौरान दोनों पक्षों के एक किशोर विशाल समेत कई ग्रामीणों के चुटैल होने की सूचना है। बताते है कि पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी ताकि झगड़े की पुनर्रावृत्ति न हो सके। पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों को अपनी हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाएं है। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात होने से शांति बनी हुई है। इस मामले में जानकारी करने पर इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने से होली का विवाद बताते हुए कहा कि किसी ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर नही है अलबत्ता पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!