जनपद बदायूं

अयोध्या तक पदयात्रा पर निकली शबनम खान का उझानी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Up Namaste

बदायूं। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए दिल्ली से निकलीं रामभक्त शबनम खान आज सुबह उझानी पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया।

दिल्ली निवासी शबनम खान राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पैदल आयोध्या तक जा रही है। वह मंगलवार की सुबह उझानी पहुंची। नगर के बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पदयात्रा के संकल्प को लेकर शबनम खान का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर शबनम खान ने बताया कि वह काफी समय से भगवान राम की अनन्य भक्त है और जब राममंदिर के निर्माण का सपना पूरा हुआ तब उन्होंने दिल्ली से अयोध्या तक पद यात्रा का निर्णय लिया और उनका यह संकल्प पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह 22 जनवरी से पूर्व अयोध्या पहुंच जाएंगी। इस अवसर पर रेनू सिंह, राहुल शंखधार, अमित शर्मा रेशु, रानी सिंह, राजीव गोयल, संस्कार माहेश्वरी, आकाश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!