जनपद बदायूं

बदायूं में हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठे शिवालय

Up Namaste

सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने भक्तिभाव से किया महादेव का जलाभिषेक

बदायूं। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बदायूं जिले में शिवभक्तों की महादेव के प्रति आस्था और भक्तिभाव का संगम देखने को मिला। पूरे जिले में नर नारी और बच्चों ने शिवालयों में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया और सबके कल्याण की प्रार्थनाएं भी की। तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया।

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी सोमवार की प्रातः बेला से ही शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नर नारी और बच्चें अपने घरों से निकल कर शिवालयों में पहुंचे और हर हर महादेव के जयघोष को गुंजायमान करते हुए भगवान शिव और उनके विभिन्न स्वरूपों तथार शिवलिंग का जल से अभिषेक किया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा अर्चना कर आरती उतारी और सबके कल्याण की कामना महादेव से की। नागरिकों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना कर शिव के जयकारों को गुंजायमान कर दिया। उझानी क्षेत्र में पवित्र गंगा नदी होने के कारण बड़ी संख्या में नर नारी और बच्चें मां भागीरथी के तट पर पहुंचे और गंगास्नान करने के उपरांत गंगाजल भर कर नगर एवं पूरे क्षेत्र के प्राचीन शिवालयों में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेेक कर मनौती मांगी।

बदायूं शहर के अलावा सहसवान, दातागंज, दहगवां, बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज, दातागंज समेत अन्य स्थानों के नागरिकों ने सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव का अभिषेक किया। दूसरी ओर कांवड़ यात्रा कर पहुंचे शिवभक्तों ने भी गंगाजल से शिव का अभिषेक किया। सावन के तीसरे सोमवार को पूरा जिला शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहा था। भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा इसके बाद शाम को मंदिरों के अलावा घरों में भजन कीर्तन का दौर चला जो देर रात तक चला। भजन कीर्तन के चलते पूरा क्षेत्र शिव के जयकारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!