उझानी,(बदायूं),(अभिनव सक्सेना)। एसपी सिटी विजयेन्द्र द्वुवेदी ने कोतवाली में पहुंच कर वार्षिक निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक निर्देशों के साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे एसपी सिटी ने सबसे पहले अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के बारे में भी पुलिस कर्मियों से जानकारी हासिल की। श्री द्वुवेदी ने आठ नम्बर के रजिस्टर का अवलोकन कर इतिहास वाले अपराधियों की जानकारी साथ ही यह पूछता कि कोई भी इतिहास वाला अपराधी वारदातों में सक्रिय तो नही है। उन्होंने शास्त्रागार का निरीक्षण किया और रख रखाव की जानकारी ली।
एसपी सिटी ने महिला डेस्क कार्यालय में पहुंच कर महिला उपनिरीक्षक से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के अलावा दर्ज मामलों में कार्यवाही की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए और अगर कोई पीड़ित थाने आता है तो तत्काल उसकी समस्या का सामाधान कराया जाए। इस अवसर पर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




