बदायूं। संविधान रचियता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर का समाजवादी पार्टी ने पोस्टर जारी कर अपमान किया है। सपाईयों ने अखिलेश यादव को बाबा साहब के बराबर का नेता साबित करने की जो हरकत की है, उसको लेकर बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इसके लिए देश की जनता और दलित समाज उन्हें कभी माफ नही करेगा।
संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रति सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ऐसी मानसिकता से नाराज भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की दोपहर अम्बेडकर पार्क पर एकत्र हुए और बाबा साहेब का जयघोष को गुंजायमान करते हुए सपा के खिलाफ सांकेतिक धरना और विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा समाजवादी पार्टी ने जो पोस्टर लगाया है इसके माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो संदेश देना चाहते हैं, उसकी हम लोग निंदा करते हैं। उन्होंने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बराबर समझ रहे हैं, वो उनके पैरों की धूल भी नहीं हैं इस हरकत के लिए उन्हें देश की जनता माफ नहीं करेगी।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा यह बाबा साहब का अपमान है, सपा की दूषित मानसिकता उजागर हुई है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा होर्डिंग में खुद को बाबा साहब के बराबर दिखाना सपा की दूषित मानसिकता और अनुयायियों की आस्था पर कुठारा घात है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जोगेंद्र पटेल, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, धीरज पटेल, सुखदेव राठौर, आशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, मोनिका गंगवार, मनोज गुप्ता, अजय मथुरिया, हर्षवर्धन राजपूत, राजू प्रजापति, प्रेमलता सागर, रचना शंखधार, अभिषेक वर्मा, गुलशन प्रताप, रवि बाल्मीकि, पंकज शर्मा, सहदेव सागर, अचल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।





