उझानी

सपा नेता योगेन्द्र सिंह तोमर ने बिल्सी विस की जनता और सपा कार्यकर्ताओं को दी होली की शुभकामनाएं

Up Namaste

उझानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह तोमर ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी है। सपा नेता ने कहा कि होली एकता और सामाजिक समरसता का त्यौहार है जिसे हम सब सर्वधर्म एकता के साथ मनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सर्वागीर्ण विकास के लिए प्रयासर्त है और वह स्वयं घर-घर पहुंच कर जनता से जुड़ी समस्याओं का आंकलन कर रहे है और जल्द ही इस क्षेत्र से जन समस्याओं का निस्तारण होगा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2027 के विस चुनाव में वह जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रयासर्त है और इसमें वह सफलता भी प्राप्त करेंगे। श्री तोमर ने का कहना है कि पूर्व विदेश मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के नेतृत्व में वह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन करने में सफल होंगे इसके लिए उन्हें पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!