उझानी

विद्यार्थियों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ब्लॉक स्तरीय एक्पोजर विजिट के अंतर्गत टॉप 100 चयनित छात्र छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान संस्थान के विशेषज्ञों डॉ रोशन सिंह, श्रीमती डॉ सचान एवं डॉ मनोज द्वारा विद्यार्थियों को औषधीय एवं सगंधीय महत्व, पशुपालन एवं विभिन्न स्वरोजगार परक कार्यक्रम एवं प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की गई । विद्यार्थियों को एक्पोजर विजिट अंतर्गत स्टेशनरी, सूक्ष्म जलपान एवं भोजन भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एआरपी डॉ समी उद्दीन, एआरपी इरम परवीन, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, राम किशोर पाल , शेखर सक्सेना, आमिर फारुक, फराह विकार, नीलम राठौर, सुनीता वर्मा, रोहिताश, मोहित कुमार, संतोष , सुशील गुप्ता आदि शिक्षक और विकास क्षेत्र उझानी के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।एक्सपोजर विजिट खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रशान्त सिंह राठौर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!