बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर में अंतः विभाग इनडोर गेम का आयोजन किया गया।
खेल का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कराया और कहा कि ने स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन जरूरी है, जिसके लिए खेल बहुत जरूरी है। इंडोर गेम सीमित स्थान में मनोरंजन और मानसिक विकास के बेहतरीन साधन है। इनको खेलने से मानसिक एकाग्रता, समस्या-समाधान, याददाश्त में सुधार और तनाव कम होता है। ये खेल सुरक्षित, मौसम-स्वतंत्र और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
इनडोर गेम के इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पुरुष वर्ग में सुबोध कुमार तथा महिला वर्ग में श्रीमती मनोरमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, डाॅ. नेहा सक्सेना, डाॅ. प्राची वर्मा तथा डाॅ. यूसरा हसन एवं अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडीकल कर्मी उपस्थित रहे।





