अपराधउझानी

उझानी से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले गए चोर पुलिस जांच में जुटी

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर क्वार्टर वाला बीती रात करीब 8:00 बजे काम निपटाना के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। बुरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है।

भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!