- गृहस्वामिनी ने पड़ोसी पर शक जताते हुए पुलिस को दी तहरीर
उझानी,(बदायूं)। कोतवाली पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई है जिससे क्षेत्र में चोरी, लूट और बाइक चोरी जैसी गंभीर वारदाते आए दिन हो रही है। क्षेत्र के गांव बसौमा में चोरों ने बंद घर को निशाना बना कर उसे खंगाल डाला। चोर इस घर से लाखों रूपया कीमती सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए है। चोरी की इस वारदात से ग्रामीण अंचलों में सनसनी और दहशत फैल गई है।
गांव निवासी दुर्गाप्रसाद की पत्नी बीना कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बीती रात अपने बच्चों के साथ नए मकान में सोने चली गई थी। तहरीर में लिखा है कि उसका सोने चांदी का जेवर तथा नकदी पुराने मकान में रखी हुई थी। तहरीर में लिखा है कि बीती रात चोर उसके पुराने घर में घुस गए और लाखों रूपया के सोने चांदी के जेवरात और 60 हजार रूपया की नकदी चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी बीना कुमारी को सुबह पुराने मकान में पहुंचने पर हुई। चोरी की वारदात की सूचना उसने पुलिस को दी साथ ही अपने पड़ोसी चंद्रपाल पर चोरी का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





