जनपद बदायूं

बदायूं में आमने सामने से टकराएं दो ट्रैक्टर ट्राली, तीन की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले के सहसवान और उघैती क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो ट्रैक्टर ट्राली आमने-सामने से टकरा गए जिसके परिणाम स्वरूप एक ट्राली में सवार महिला पुरुष उसके नीचे दब गए जिसके चलते तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 के करीब महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए हादसे पर एकत्र ग्रामीणों ने राहत कार्य कर ट्राली के नीचे दबे महिला पुरुषों को निकाल कर पुलिस के सहयोग से बिसौली अस्पताल भेजा है।

 

बताते हैं कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष शादी समारोह में भात की रस्म में शामिल होने उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा जा रहे थे बताते हैं कि महिला पुरुषों से भरा ट्रैक्टर ट्राली गांव सिद्ध बरोलिया पहुंचा ही था कि उघैती की ओर से आ रहे खाली ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई जिससे महिला पुरुषों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया और सभी उसके नीचे दब गए। हादसे पर मची चीख पुकार पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण आ गए और उन्होंने ट्राली के नीचे दबे महिला पुरुषों को बाहर निकाला, इस बीच पुलिस भी हादसे की सूचना पर पहुंच गई और फिर सभी घायलों को बिसौली अस्पताल भेजा जहां सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस हादसे में मौत का शिकार बने तीन लोगों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए बिसौली अस्पताल में घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से कहा। मौके पर एसपी ने बताया की तीन लोगों के मरने की सूचना है और लगभग 20 महिला पुरुष घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!