उझानीजनपद बदायूं

कछला पुल पर अज्ञात वाहन ने कासगंज के बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी पर बने कछला पुल पर मंगलवार की सुबह कासगंज के बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उझानी अस्पताल भेज कर शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

कासगंज जनपद के थाना सहाबर के गांव रामनगर निवासी 50 वर्षीय सरवन कुमार पुत्र सोहनपाल अपने साथी गांव बदनपुर निवासी 58 वर्षीय रामवीर पुत्र भूदेव के साथ बाइक से देवी जागरण करके वापस अपने घर लौट रहे थेे। दोनों बाइक सवारों के साथ मंडली के अन्य लोग भी बाइकों से साथ चल रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दोनों बाइक सवार कछला स्थित गंगा नदी के पुल से निकल रहे थे इसी दौरान तेज गति के अज्ञात वाहन ने दोनों को मय बाइक के रौंद दिया जिससे बाइक चला रहे सरवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताते हैं कि हादसे के दौरान साथ चल रहे मंडली के अन्य साथियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रामवीर को इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां उसकी नाजुक हालत देख कर जिला अस्पताल रैफर कर दियाा। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जें में लेकर उसका पीएम कराने के बाद परिजनों के सौंप दिया। सरवन की हादसे में मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!