बरेली

इज्जतनगर रेल मंडल पर हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस

Up Namaste

बरेली। रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ’विश्वकर्मा दिवस’ पर लोको शेड, ट्रेन सेट एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य/रेलपथ) कार्यालयों तथा डुंडाफाटक एवं बरेली सिटी पर रेलवे स्टेशन पर विश्वकर्मा जयन्ती को रेल कर्मियों ने हवन पूजन कर पूरे उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण सहित शाखा अधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य), डुंडाफाटक एवं रोड नं. 04, इज्जतनगर पर आयोजित ’विश्वकर्मा दिवस’ कार्यक्रम में सम्मलित होकर बाबा विश्वकर्मा का हवन-पूजन कर सभी के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारा का आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा कर्मचारी एवं उनके परिजनों प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियरों (कार्य) विनीत कुमार सक्सेना, राजेश कुमार चौधरी एवं संदीप भारती ने अपने कार्यालयों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!