उझानी,(बदायूं)। कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज बुटला बोर्ड में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउटदृगाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन स्काउटदृगाइड को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपाय, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के नियम, स्काउट आंदोलन की प्रतिज्ञा व नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही जल, जंगल और जमीन से प्राप्त बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण एवं सही उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त महेश चंद्र पाठक ने स्काउट ध्वज फहराया और कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला संस्कार है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र हो जाता है। राष्ट्र की सेवा और आराधना करने वाले युवा देश के सच्चे सपूत हैं। स्काउट की वर्दी पहनना केवल पहनावा नहीं, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार है।समाज या प्रकृति जब भी संकट में हो, स्काउट को सबसे पहले आगे बढ़कर सहायता करनी चाहिए यही राष्ट्रधर्म है।
शिविर के दौरान स्काउटदृगाइड को आपदा प्रबंधन के साथ बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट, ड्रिल एवं अन्य व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक सीमा सक्सेना, तेजवीर सिंह, आकांक्षा राठौर, संदीप कुमार, सुशांत कुमार, प्रिंस पटेल, कनुप्रिया, शीतल चौहान, रश्मि, सीमा गुप्ता, अंशु, मनोज कुमार, विनीत सिद्धार्थ, कामिनी, अमित कुमार, कैप गुड़िया, वर्षा, आदिम चौधरी आदि मौजूद रहीं।



