अपराधउझानीजनपद बदायूं

उझानी में गौकसी की वारदात, सिर व अवशेष छोड़ कर भागे कसाई, दंपति गिरफ्तार, तीन की तलाश

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में मोहर्रम की रात कुछ अज्ञातों ने गद्दीटोला इलाके से एक गाय को चोरी करने के बाद उसकी हत्या कर दी और उसका मांस अपने साथ ले गए जबकि गाय का सिर व अन्य अवशेष मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब हाइवे के समीप लोगों ने गाय के अवशेष देखे तो उनमें रोष फैल गया। गौकसी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाय के अवशेषों का निस्तारण कराने के साथ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार की रात नगर के मौहल्ला गद्दीटोला के रहने वाले प्रेमपाल नामक नागरिक के घर के बाहर बंधी उसकी गाय अज्ञात लोग खोल कर ले गए। बताते हैं कि जब सुबह प्रेमपाल और उसके परिजन जागे तब बंधी गाय नदारद देख उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि इस हाइवे स्थित एक पैैट्रोल पम्प के पीछे एक गाय का सिर और अन्य अवशेष देख वहां से गुजर रहे नागरिकों ने देखे तो उनमें सनसनी फैल गई। गाय के अवशेष पड़े होने की सूचना पर प्रेमपाल अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। बताते हैं कि प्रेमपाल ने गाय की हत्या की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात की जानकारी करने पर पुलिस ने गाय के अवशेषों को दफन करा दिया।

बताते हैं कि पुलिस ने गौकसी करने वालो की सुरागकसी तेज कर दी और पुलिस को सफलता भी मिली जिस पर पुलिस एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। भरोसेमंदर सूत्रों की माने तब दंपति ने गौकसी की वारदात को अंजाम देना स्वीकर किया था और इसमें शामिल तीन अन्य के नाम भी पुलिस को बताएं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही की है अलबत्ता वह इस वारदात में शामिल लोगों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिया ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
नगर में गौकसी की वारदात से हिन्दू संगठनों में रोष फैल गया। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता नगर संयोजक शिवम शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और गौवंश की हत्या पर गहरा रोष जताते हुए पुलिस को एक ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि उझानी नगर शिव भक्त कांबड़ियों को केन्द्र बिन्दु है और ऐसी स्थिति में हाइवे पर गौकसी की वारदात हम सब को झकझोरने वाली है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!