बदायूं। उझानी ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत पर मनमानी और भ्रष्टचार के आरोप लगा कर ग्राम प्रधानों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्राम प्रधानों ने पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच कराने एवं उसका तबादला अन्य ब्लाक में करने की मांग की है। प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर ग्राम प्रधानों के साथ अभ्रद भाषा के प्रयोग का भी आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में ब्लाक के प्रधानों ने लिखा हैं कि एडीओ पंचायत पर तमाम आरोप लगाएं है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि एडीओ पंचायत अपनी मनमानी करते हुए गांवों मंे तैनात सफाई कर्मियों को मनचाही जगहों पर भेज देते हैं और जब ग्राम प्रधान इसका विरोध करते हैं तब एडीओ पंचायत उनके साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करने से नही चूकते हैं। ग्राम प्रधानों ने पत्र में लिखा हैं कि एडीओ पंचायत को स्पष्ट निर्देश हैं कि वह ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर से ही सफाई कर्मियों का वेतन आहरण करें मग रवह अपनी मनमानी से नही चूक रहा है। ग्राम प्रधानों का कहना हैं कि गांव से सफाई हटाएं जाने से गांवों मंे गंदगी लगातार बढ़ रही है जो संक्रामक रोगों को बढ़ावा दे रही है।
ग्राम प्रधानों ने एडीओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। प्रधानों का कहना हैं कि एडीओ के अनैतिक दबाब की कारण प्रधान अपने-अपने गांवों में सही तरीके से विकास कार्याे को अमली जामा नही पहना पा रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई करने एवं अन्य ब्लाक में उसका तबादला कराने की मांग की है। पत्र पर राजेन्द्र, पंकज सक्सेना, महेन्द्रपाल सिंह, नवीन कुमार शाक्य, दयावती, अमरवती, अरविन्द उपाध्याय, राजेश मथुरिया, संजीव कुमार समेत अन्य प्रधानों के हस्ताक्षर है।





