उझानीजनपद बदायूं

मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का हुआ राज्याभिषेक, गणमान्य नागरिकों ने किया पूजा अर्चन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। मुजरिया बदायूं कृषि इंटर कॉलेज में चल रहे रामलीला महोत्सव में रावण के पुतला दहन के बाद बीती रात्रि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के का राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भारत दशरथ मांडवी सीता माता सहित रामायण के सभी पत्र अतुलनीय है इनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्याभिषेक के दौरान मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने थानाध्यक्ष रेनू सिंह समेत रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ भगवान राम और अन्य पात्रों का पूजन अर्चन किया।

राज्याभिषेक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जगदंबा जागरण मंच कासगंज एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आए सांस्कृतिक दल पंडित हृदय पाराशर सांस्कृतिक दल ने रात भर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया सतपाल सिंह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सत्यवीर सिंह सोलंकी मेल अध्यक्ष जबर सिंह यादव, शिवकुमार शर्मा , देव पाल सिंह यादव, दीपक सोलंकी ,उपदेश चौहान ,सोहन पाल सिंह बघेल, टिंकू, भुवनेश्वर गुप्ता ,शुगर सिंह यादव, हातिम सिंह यादव, ओम प्रकाश, अजय पाल सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह ,बबलू सोलंकी ,हरकेश यादव ,अनुज तिवारी प्रधान, अमर सिंह यादव ,ओंकार सिंह यादव, भगवान सिंह सचिव, पप्पू शर्मा ,पप्पू प्रधान , दीपक यादव, संजीव पाठक, कप्तान सिंह यादव प्रधान, आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!