उझानीजनपद बदायूं

उझानी में मां शारदे के प्राकट्य दिवस पर कलाकारों ने मनाया उत्सव

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मॉं शारदे म्युजिकल ग्रुप ने स्वरों की देवी वीणा पाणी के प्राकट्य दिवस पर मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना करके वाद्ययंत्रों का पूजन किया और मॉं शारदे का गुणगान करके सभी की खुशहाली की कामना की।

ग्रुप के प्रबंधक राजेश राज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया उन्होंने कहा कि यदि मॉं शारदे की कृपा न हो तो जीवन नीरस लगने लगता है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से मूक बधिर बोलने – चलने लग जाता है। उन्होंने कहा कि संगीत में स्वर भी मॉं कृपा से ही आते हैं। इस अवसर पर विकास चंचल, राजू सिंह, किशोरी गौड़, ब्रजकिशोर ब्रज, बादल, विजय शर्मा, दीपक, अरुण आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!