उझानी

10 घंटों से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे हैं दममक कर्मी, उठते धुंए के गुब्बार बता रहे है फैक्ट्री की बर्बादी का मंजर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बुधवार की रात मैंथा आयल फैक्ट्री में लगी आग की विकरालता पर दस घंटों से काबू पाने की जद्दोजदह में कई जिलो के दमकल कर्मी लगे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने आग की विकरालता को हद तक रोक दिया गया है मगर रह रह कर उठ रही आग अभी परेशान करने से बाज नही आ रही है। फैक्ट्री से उठ रहे धुंए के गुब्बार आसमान को घेर रहे है। इस आगजनी में मैंथा फैक्ट्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

आग लगने के बाद बदायूं के जिला प्रशासन अपने जिले के अलावा संभल, अमरोहा, मुरादाबाद समेत आसपास जिलो की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुला लिया था। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास रात से ही शुरू कर दिए लेकिन रह रह कर हो रहे धमाको से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। बताते हैं कि सुबह सात बजे तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह पूरी तरह से आग पर काबू नही कर पाए और आग रह रह कर उठती रही।

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे है। बताते हैं कि आग पर काबू पाने के लिए पानी की कमी खल रही थी तब वाटर पार्क के मालिक रोबिन छाबड़ा ने वाटर पार्क का पानी देना शुरू कर दिया जिससे पर्याप्त पानी मिलने लगा। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि आने वाले कुछ ही घंटों में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। इस दौरान मौके पर मौजूद सीओ उझानी शक्ति सिंह सेे आगजनी के दौरान किसी जनहानि की संभावना पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कुछ सामने नही आया है। उन्होंने बताया कि जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा तब सही स्थिति का आकलन हो पाएगा।

आंधी के दौरान फैक्ट्री में लगे टावर के गिरने और उसमें हुए शार्ट सर्किट से लगी आग
मैंथा आयल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह आंधी के दौरान बाहर की ओर लगा टावर गिरने और उससे हुई शार्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का पता प्रशासन की जांच में सामने आ ही जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!