बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार के लिए देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने के लिए शिव भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के सैलाव को देख कर नगर एवं ग्रामीण अंचलों के लोगों ने शिवभक्तों के लिए अपना दिल खोल दिया और खुले दिल से सेवा सत्कार करते हुए जलपान से लेकर भोजन आदि वितरित किया। यह क्रम रविवार की देर रात तक जारी रहा।
सावन माह की कांवड़ यात्रा के तीसरे चरण में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त कछला स्थित मां भागीरथी के तट से जल भर कर पदयात्रा करते हुए निकल रहे है। रविवार को शिवभक्तों के सैलाव को देखते हुए नगर एवं ग्रामीण अंचलों के लोगों ने खुले दिल से शिविर लगा कर शिवभक्तों को जलपान से लेकर भोजन तक उपलबध्य कराया। उझानी नगर में एक नही अनेक शिविर नागरिकों ने लगाएं और शिवभक्तों में भोजन आदि का वितरण कराया। उझानी से लेकर बदायूं तक ग्रामीण अंचलों के लोगों ने भी खुले दिल से शिवभक्तों को भोजन कराया। नागरिक शिवभक्तों मंे पानी, चाय, जलजीरा, पकौड़ी, चाट, भोजन, फल समेत अन्य जरूरी सामान वितरित करते नजर आ रहे थे।
उझानी से लेकर बदायूं तक लगाए गए शिविरों के माध्यम से नागरिक शिवभक्तों को मनाते हुए अपने शिविर में जलपान और भोजन करने का अनुरोध करते नजर आ रहे थे। वही कई स्थानों पर लोग डमरू बजा कर शिवभक्तों को भोजन के लिए आमंत्रित कर रहा था। कई शिविरों में शिवभक्तों को गर्मी से बचाने के लिए मौसमी का जूस और मीठा शर्बत के अलावा जलजीरा बांट रहा था ताकि उनकी पदयात्रा को आसानी हो सके। दूसरी ओर शिवभक्तों को गर्मी से बचाने के लिए वाहनों के जरिए पानी का वितरण कराया जा रहा था।




