उझानी

नवगठित वीपैक्स के लिए पदाधिकारियों का हुआ चयन, प्रमाण पत्र सौंपे गए

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर निर्वाचन प्रक्रिया से वी पैक्स बसंत नगर, हजरतगंज, बैन एवं सिरासौल के सभपति एवं उप सभापति का चयन किया गया।

सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशन चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जनपद के नव गठित वी पैक्स बसंत नगर मे गायत्री देवी को सभापति, मुकेश पटेल को उप सभापति, वी पैक्स हजरतगंज में प्रदीप कुमार सिंह को सभापति, मधुबाला शर्मा को उप सभापति, वी पैक्स बैन मे नेत्रपाल शाक्य को सभापति व रामवती दिवाकर को उप सभापति एवं वी पैक्स सिरासौल मे सोबरन सिंह को सभापति, अरबिंद कश्यप को उप सभापति चुना गया।

इस अवसर पर अर्जुन वीर, वीरेद्रं सिंह, सुमन वीर, सुरेंद्र पाल, श्याम सिंह, राहुल शाक्य, विनोद शर्मा, सुखवीर, योगेश पाल, गीता देवी, सतेन्द सिंह, रामबाबू शर्मा, ललतेश शाक्य, अरबिंद पटेल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!