संभल। जिले के आगरा-मुरादाबाद राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में टैम्पो सवार दो मासूमों समेत पांच की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक का सिर शरीर से अलग होकर गिर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलो को इलाज को अस्पताल भेजा है वही पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जें में ले लिया है।

बताते है कि एक टैम्पों सवारियां लेकर आगरा-मुरादाबाद राजमार्ग पर रविवार की सुबह बहजोई से चंदौसी की ओर जा रहा था। बताते है कि गांव बम्नेटा के समीप तेज गति के रेत से भरे डंपर ने आगे चल रहे ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरे टैम्पों में पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैम्पो उछल कर कई मीटर दूर जा गिरा। टक्कर मारने के बाद डंपर भी पलट गया।
बताते है हादसे पर जुटे नागरिकों ने टैम्पो सीधा कर उसमें फंसे लोगों को निकाला लेकिन तब तक दो मासूम भाई बहनों समेत पांच की मौत हो चुकी थी। पांच सवार गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज को अस्पताल भेजा है। मृतको की पहचान बहजोई निवासी तरुण का मासूम पुत्र ध्रुव और पुत्री आराध्या के अलावा उसकी सलहज रोहणी के अलावा टैम्पो चालक बहजोई निवासी सौदान सिंह और उसका साथी रुवैद के रूप में हुई है। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि रुवैद की गर्दन धड से अलग हो गई थी।





