उझानी(बदायूं)। नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित शिवमंदिर की चोटी की रंगाई पुताई करते समय रविवार को एक मजदूर नीचे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को स्थानीय नागरिक अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है।
शिव मंदिर की सुखवीर नामक मजदूर रंगाई पुताई कर रहा था। रविवार की सुबह मजदूर मंदिर की चोटी की रंगाई पुताई करने लिए ऊपर चढ़ा था। सुखवीर चोटी की पुताई कर रहा थी इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा। बताते है कि हादसे पर जुटे स्थानीय नागरिक उसे इलाज को उझानी अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टर ने उसकी हालत को नाजुक मानते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। मजदूर के बेहोश होने के कारण उसका घर का पता नही चल सका जिससे उसके परिजनों तक हादसे सूचना नही पहुंच सकी है





