बदायूं। जिले के दातागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम भैंस चराते वक्त पानी भरे गड्ढे में गिर कर बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बदायूं पुलिस ने युवक के शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
बरेली जिले के थाना झिंजरी निवासी राजवीर नामक युवक समीपवर्ती जनपद बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर के जंगल में भैंस चराने गया था इसी दौरान वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया और बाहर न निकल सका जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। बताते है कि जब राजवीर देर शाम घर न लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की तब बदायूं में उसका शव पानी में मिल गया। परिजनों ने इसकी सूचना भमोरा पुलिस को दी तब भमोरा पुलिस ने घटना स्थल बदायूं बता कर दातागंज पुलिस को मौके पर भेजा। युवक की मौत पर परिजन चीत्कार कर उठे है। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी नही हुई थी।





