जनपद बदायूं

हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुए शरदीय नवरात्रें, घट स्थापना के साथ प्रथम दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

Up Namaste

बदायूं। सोमवार से शुरू हुए शरदीय नवरात्रों पर पूरे जिले में उल्लास और आस्था का वातावरण देखने को मिला। नागरिकों ने नवरात्रों के प्रथम दिन अपने घरों में पूजा अर्चना करने के साथ ही मंदिरों में पहुंच कर आदि शक्ति मां जगदम्बें का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया और प्रसाद का भोग लगाया। नवरात्रों में उपवास रखने वाले महिला पुरूष भक्तों ने अपने घरों में घट/कलश की स्थापना की और विधि विधान से आस्था के साथ हवन पूजन किया। नवरात्रों के प्रथम दिवस मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई।

बदायूं शहर के अलावा उझानी, सहसवान, बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज, बिनाबर, दातागंज समेत अन्य नगरों एवं उपनगरों में सुबह से उल्लास और भक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया था। मां के भक्तों ने अपने घरों में विधि विधान के साथ हवन-पूजन कर मां आदि शक्ति भवानी का आह्वान किया और सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर जिले के भर के मंदिरों विशेषकर मां दुर्गा मंदिरों को भव्यता से सजाया संवारा गया। शाम से देर रात तक मंदिरों और घरों मंे भजन कीर्तन का दौर चलता रहा जिससे पूरे जिले में भक्ति का वातावरण विद्यमान हो गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!