उझानी

उझानी में मां शीतला के मंदिर में मनाया देव दीपावली का उत्सव, किया दीपों का दान

उझानी,(बदायूं)। नगर स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में देव दीपावली का उत्सव भक्तिभााव और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से एवं दीप मालिकाओं से सजाया गया। सैकड़ो भक्तों ने भगवान के लिए दीपदान अर्पित किया। इस दौरान माता श्री शीतला का विशेषा श्रंगार किया गया और भगवान नाम संकीर्तन एवं सुंदर-सुंदर भजनों को विभिन्न भक्तों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी भक्तो ने घी के दीपक प्रज्वलित किये।

देव दीपावली का उत्सव मनाने के लिए बहादुरगंज स्थित मां शीतला के मंदिर में जुटे भक्तों ने मंदिर परिसर में रंगोलिया बनाई गई। भक्तों ने मां शीतला की प्रतिभा के समक्ष दीपों को प्रज्वलित कर सबके कल्याण की प्रर्थानाएं की और पूरे परिसर को दीपों से सजा दिया जिससे दीपों की जगमग रोशनी आकर्षण का केन्द्र बन गई। पूजा अर्चना और दीपदान के उपरांत माता की महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक भक्त ने अपने दीपक से माता के आरती उतारी। इस दौरान संकीर्तन में भक्त भजनों पर झूमते रहे।

मंदिर सेवायत ने बताया की यह देव दीपावली का अवसर हम सबको भगवान की भक्ति एवं दीपदान का अवसर देता है कार्तिक मास में दीपदान का एवं तुलसी पूजा का बहुत महत्व है यह मास भगवान के नाम पर दामोदर मास के रूप में जाना जाता है आयोजन में शिव सनेही मिश्र, कामेश गुप्ता, संतोष वार्ष्णेय, वैभव चतुर्वेदी, राकेश वर्मा, विशन वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजीव सक्सेना, कौशल शर्मा, विष्णु गोपाल, मनु शर्मा, शिवांश मिश्रा, मुनीश चौहान वेद शर्मा, अरविंद शर्मा ,विनोद तिवारी, महिपाल राठौर, जयपाल राठौर ,बहादुर सिंह यादव ,अनीता गुप्ता, मीना गुप्ता, शालिनी मिश्रा, शारदा मिश्रा, गंगा देवी, रानी वर्मा, किरण सक्सेना, सीमा गुप्ता, प्रवेश महेश्वरी आदि सैकड़ो भक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!