जनपद बदायूं

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Up Namaste

बदायूं। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक जगत में जागरुकता एवं जनसुनावाई चौपाल का आयोजन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 04 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें  सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।

आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को अवनी सिंह ने महिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान साक्षी, विमला तथा शबनम की सदस्या द्वारा गोदभराई की गयी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ध्नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, नवनीत सिंह उप चिकित्सा अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका, खण्ड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल, सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना अधिकारी गीतांजली समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!