बरेली

प्रोन्नतिः कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कर्ष सेवा के लिए बदायूं के एसएसपी को किया गया सम्मानित

Up Namaste

बरेली। बदायूं के एसएसपी डा. ब्रजेश सिंह को शासन से सेलेक्शन ग्रेड मिलने पर बरेली जोन के एडीजी और डीआईजी ने ब्रजेश सिंह को रैंक प्रतीक चिन्ह और कॉलर बैंड लगा कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पुलिस के बरेली जोन कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एडीजी रमित शर्मा, और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बदायूं के एसएसपी को सेलेक्शन ग्रेड से प्रोन्नति मिलने पर उन्हें सम्मानित किया और कहा कि यह प्रोन्नति कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कर्ष सेवा का प्रतीक है। डीआईजी साहनी ने कहा कि बदायूं पुलिस ने अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रभवी कार्य किए है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डॉ. सिंह भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!