बदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर के गांव ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस द्वारा प्रभातफेरी में शामिल नर नार और बच्चों पर गई लाठी चार्ज के विरोध में हिन्दू संगठनों ने ग्रामीणों संग थाने का घेराव कर वहां हनुमान चालीस का पाठ और भजन कीर्तन करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ आवाज को बुलंद किया। इधर एसएसपी ने पूरे मामले की जांच sp सिटी को सौंपी है।
ब्योर कासिमाबाद गांव में ग्रामीण माघ माह की परम्परागत धार्मिक महत्व वाली प्रभातफेरी शुकवार की सुबह पांच बजे निकाल रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों की प्रभातफेरी को विवादित मार्ग बताते हुए रोक दिया और जब ग्रामीणों ने विरोध किया तब पुलिस ने ग्रामीण नर नारी और बच्चों पर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए हालांकि जब विवाद बढ़ा तब अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर प्रभातफेरी को निकलवाया।
बताते है कि पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी थाना पहुंच और घेराव कर वहां भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस दौरान पहुंचे सीओ और एसडीएम ने लोगों से बात कर पूरे प्रकरण के निरस्तारण का आश्वासन दिया। इधर जिले के पुलिस कप्तान ने पूरे मामले की जांच की बात करते हुए कहा है कि प्रभातफेरी गैर परम्परागत मार्ग से निकाली जा रही थी। SSP ने बताया कि ग्रामीणों ने मार्ग निर्धारण को प्रार्थना पत्र दिया गया है जिस पर SDM बिसौली जांच कर मार्ग निर्धारण करेंगे और पूरे प्रकरण की जांच SP सिटी करेंगे, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




