उझानी

सुरक्षा गार्डो के बाबजूद मंडी समिति परिसर से लाखों रुपया का धान चोरी, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नवीन गल्ला मंडी परिसर के टीन शेड में रखा एक व्यापारी का लाखों रुपया कीमती 130 कट्टा ताज धान चोरी होने से व्यापारियों में सनसनी फैल गई है। चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों ने काम बंद हड़ताल कर गेट बंद कर दिया और मंडी सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।

बदायूं निवासी नितिन गुप्ता की उझानी गल्ला मंडी में श्रीजी नाम से प्रतिष्ठान है। श्री गुप्ता का खरीदा हुआ ताज धान टीन शेड में रखा हुआ था। बीती रात किसी समय मंडी में घुसे चोरों ने लाखों रुपया कीमती 130 कट्टा धान चोरी कर लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर धान को किसी वाहन में भर कर ले गये होंगे।

आज सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तब धान चोरी थी जानकारी हुई तब सबके होश उड गए। व्यापारी नितिन गुप्ता ने मंडी समिति प्रशासन पर लाहपरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में मंडी परिसर में एक नही कई सुरक्षा गार्ड रहते है इसके बाद भी धान चोरी हो गया। धान चोरी की वारदात पर एकजुट व्यापारियों ने काम बंद हड़ताल कर मंडी समिति के मुख्य गेट को बंद कर दिया और सचिव के विरुद्ध नारेबाजी की। व्यापारी ने चोरी की वारदात की तहरीर पुलिस को दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!