उझानी

कछला के समीप कुत्ते से टकराई बाइक, दो महिलाओं समेत तीन हुए घायल, मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं),(अभिनव सक्सेना)। कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा हाइवे पर शनिवार की दोपहर एक बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्तें से टकरा गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार मां-बेटा और ताई घायल हो गई। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है।

एटा जिले के थाना मिरहैची के गांव नया बांस निवासी वीरप्रताप पुत्र प्रवेश कुमार अपनी मां सीमा देवी, ताई सर्वेश कुमारी पत्नी ओसपाल के साथ बाइक से सिविल लाइन थाने के गांव जिनैरा जा रहे थी कि बीएम हाइवे पर कछला के समीप बाइक कुत्ते से टकराई जिसके परिणाम स्वरूप तीनों तीनों मय बाइक के सड़क पर जा गिरे जिसमें बाइक चला रहे वीरप्रताप मामूली रूप से घायल हुआ जबकि उसकी मां और ताई गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे पर जुटे राहगीरों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी भेज जहां दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कालेज रैफर किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!