उझानी

अवैध खनन कर गंगा रेता भर कर ला रहे टैकटर ट्राली को नायब तहसीलदार ने पकड़ा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं),(यूपीएन न्यूज)। कोतवाली क्षेत्र में उझानी-भूड़ा भदरौल मार्ग पर अवैध खनन के जरिए रेता भर कर उझानी की ओर आ रहे एक टैकटर ट्राली को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रेत भरे वाहन को सीज कर थाने में खड़ा करा लिया है।

नायब तहसीलदार अमित कुमार को सूचना मिली कि कादरचौक क्षेत्र की गंगा से अवैध रूप से गंगा रेत का खनन कर उसे शहरों में बेचा जा रहा हैं, इस सूचना पर नायब तहसीलदार ने उझानी क्षेत्र में गांव पटपरागंज के समीप उझानी-भदरौल मार्ग पर कादरचौक की ओर से गंगा रेत भर आ रहे एक टैकटर ट्राली को रोका। नायब तहसीलदार ने बताया कि टैकटर को रोक चालक कूद कर भाग निकला इसके बाद कोतवाली पुलिस को बुला कर रेत भरे उक्त वाहन को उसके हवाले कर दिया गया है। यहां बताते चले कि टैकटर पर परिवहन विभाग का रजिस्ट्रेशन नम्बर तक नही अंकित था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!