जनपद बदायूं

सड़क दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत, नही हो सकी पहचान

Up Namaste

बिसौली,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार की मध्य रात्रि में पुलिस टीम जब गश्त करते हुए मौके से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया, स्थानीय थानों और अन्य माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!