जनपद बदायूं

कांग्रेस 13 फरवरी को निकालेगी मनरेगा जागरूक यात्रा, ककोड़ा से शुरू होकर उझानी में होगा यात्रा समापन

Up Namaste

बदायूं। शहर के परशुराम चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रांतीय आवाह्न पर आगामी 13 फरवरी को मनरेगा जागरूक पदयात्रा निकालने की रणनीति बनाने को एक बैठक के शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मनरेगा जागरूक पदयात्रा का शुभारंभ कादरचौक के गांव ककोड़ा से सुबह होगा और गांव गफ्फार नगला, निधानपुरा, रेवा, खिरिया बाकरपुर, पतौरा, बुर्रा फरीदपुर, फतेहपुर और ग्राम नरूउ होते हुए शाम पांच बजे उझानी के अम्बेडकर पार्क में एक सभा के रूप में विसर्जित होगी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, सुरेश राठौर, श्रीमती सुनीता सिंह, वीरेश तोमर, वीरपाल यादव, विनोद यादव, जितेन्द्र कश्यप समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!