उझानी

उझानी में श्रीराम कथा में आयोजित हवन में समाजसेवी संजय मित्तल ने परिवार सहित डी पूर्णाहुतियां

Up Namaste

बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में चल रही श्री राम कथा अमृत महोत्सव में सोमवार को हवन का आयोजन किया गया जिसमें सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने परिवार और अन्य राम भक्तों के साथ आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं की।

उझानी नगर के महात्मा गांधी पाल का इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित राम कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन हवन आहूत किया गया जिसमें वरिष्ठ समाज सेवी और सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने परिवार समेत पहुंचकर अन्य भक्तों के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूर्ण आहुतियां दी हवन के पूर्ण होने पर सभी ने सबके निरोग रहने और कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। इस अवसर पर भगवान की आरती संपन्न हुई और इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!