उझानी

आपस में भिड़ी दो बाइकें, सवार हुए घायल, मेडीकल कालेज भेजे गए

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। गुरुवार की शाम बरेली मथुरा हाईवे के ग्राम छतुईया के समीप दो बाइके आपस में भिड़ गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक चला रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलो को उपचार के लिए उझानी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली का रहने वाला मुनेंद्र पुत्र श्रीपाल गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गांव देवरामई जा रहा था कि इसी दौरान गांव छतुईया के समीप पीछे से आ रही तेज गति की बाइक ने मुनेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

दूसरा बाइक सवार राकेश पुत्र रामेश्वर रामेश्वर गूदरागंज का रहने वाला है। हादसे पर जुटे राहगीरों और और ग्रामीणों ने दोनों की परिजनों को सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है हादसे की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!